Security

Sunday 15 January 2012

तिरंगा ये हमारा


तिरंगा ये हमारा










            सबसे है प्यारा प्यारा, तिरंगा ये हमारा l 
तिरंगा ये हमारा, सबसे है प्यारा प्यारा l
ऊँचा है इसका नाम, ऊँची है इसकी शान,
नई उमंगो वाला, तीन रंगों वाला l
सबसे है प्यारा प्यारा, तिरंगा ये हमारा l 
तिरंगा ये हमारा, सबसे है प्यारा प्यारा l
विदेशों की हुकूमत, नहीं है हमको गवारां,
शहीदों की याद दिलाता, केसरिया रंग हमारा l
सबसे है प्यारा प्यारा, तिरंगा ये हमारा l 
तिरंगा ये हमारा, सबसे है प्यारा प्यारा l
कोई गैर नहीं यहाँ, सब है भाई हमारे,
शांति का सन्देश फैलाता, सफ़ेद रंग ये हमारा
सबसे है प्यारा प्यारा, तिरंगा ये हमारा l 
तिरंगा ये हमारा, सबसे है प्यारा प्यारा l
सभी तरफ पेड़ लगाकर, धरती का श्रृंगार करो
हरियाली की याद दिलाता, हरा रंग है सबसे न्यारा
सबसे है प्यारा प्यारा, तिरंगा ये हमारा l 
तिरंगा ये हमारा, सबसे है प्यारा प्यारा l
बीच में जो चक्र होता, चौबीस कड़ियों वाला, नीले रंगों वाला,
दिन रात की याद दिलाता, प्रगति चक्र ये हमारा,
सबसे है प्यारा प्यारा, तिरंगा ये हमारा l 

                        तिरंगा ये हमारा, सबसे है प्यारा प्यारा l 



(इन रचनाओ पर आपकी प्रतिक्रिया मेरे लिए मार्गदर्शक बन सकती है, आप की प्रतिक्रिया के इंतजार में l)

No comments: