पहचान बता दे
अपने जहन को तलाश रहा हूँ,
मुझे कोई मेरा पहचान बता दे l
अख़बार पर तस्वीर छपे मेरा,
ऐसा करूँ, कोई काम बता दे l
मुझे भी मिल जायेगा,
तब रोजी रोटी,
मुझे भी मिल जायेगा,
तब रकम मोटी l
सोनिया सा आकर अटल हो जाऊ,
या कुछ दिनों के लिए,
बिग बी के घर सैटल हो जाऊ l
शाहरुख़, अक्षय, प्रियंका,
और बिपाशा हूँ,
उतरा हूँ बोरबेल पर,
फिर भी प्यासा हूँ l
लादेन हूँ मैं,
खेलूँगा अब मैं भी क्रिकेट,
बस मुझे अमेरिका सा,
कोई विकेट का नाम बता दे l
अपने जहन को तलाश रहा हूँ,
मुझे कोई मेरा पहचान बता देl
(इन रचनाओ पर आपकी प्रतिक्रिया मेरे लिए मार्गदर्शक बन सकती है,
आप की प्रतिक्रिया के इंतजार में l )
(इन रचनाओ पर आपकी प्रतिक्रिया मेरे लिए मार्गदर्शक बन सकती है,
आप की प्रतिक्रिया के इंतजार में l )
No comments:
Post a Comment